प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव

Mar 15, 2026 08:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

पैनल के लिएच्चों के साथ प्राचार्य डॉ. शीतल व अन्य। बेगूसराय। माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में प्री-प्राइमरी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए शनिवार को ग्रेजुएशन डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में...

प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव

बेगूसराय। माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में प्री-प्राइमरी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए शनिवार को ग्रेजुएशन डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों को नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की रूपरेखा से अवगत कराते हुए बताया गया कि नए शैक्षणिक सत्र की नियमित कक्षाएं 18 मार्च से प्रारंभ होंगी। प्राचार्या डॉ. शीतल ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच अच्छा तालमेल होना बहुत आवश्यक है। निदेशक डॉ. मनीष देवा ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव होती है। उन्होंने कहा कि माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता और नैतिक मूल्यों पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रस्तुतियों और ग्रेजुएशन समारोह ने सभी का मन मोह लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।