Government Welfare Schemes Discussed at Garhpura for Women s Empowerment सरकार महिला उत्थान के लिए चला रही कई योजनाएं, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsGovernment Welfare Schemes Discussed at Garhpura for Women s Empowerment

सरकार महिला उत्थान के लिए चला रही कई योजनाएं

गढ़पुरा में कई शक्ति केंद्रों पर जीविका दीदी और माताओं ने केंद्र और बिहार सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. निर्मला सुनील बाघवानी ने महिला उत्थान के लिए योजनाओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSat, 13 Sep 2025 08:20 PM
share Share
Follow Us on
सरकार महिला उत्थान के लिए चला रही कई योजनाएं

गढ़पुरा, एक संवाददाता। गढ़पुरा मंडल के कई शक्ति केंद्रों पर जीविका दीदी, शिव चर्चा करने वाली कई माताओं एवं बहनों के साथ केंद्र सरकार और बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। यह कार्यक्रम प्रखंड अंतर्गत सोनमा दुर्गा स्थान परिसर वह अन्य कई जगहों पर आयोजित किया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कमल किशोर ने की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुजरात से आए प्रवासी कार्यकर्ता एवं पूर्व मंत्री डॉ. निर्मला सुनील बाघवानी थे। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार महिला उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है। इसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं की वित्तीय सुरक्षा से संबंधित है।

मौके पर मंडल अध्यक्ष कमल किशोर झा, रामशंकर पासवान, हरेराम पाल, बखरी नगर मंडल अध्यक्ष कामिनी कंचन, मीनू राम, राजेश कुमार सिंह, नीतू देवी, प्रभु साहू, रितिक रोशन, कुंदन मिश्र, जितेंद्र कुमार, हर्षवर्धन सिंह वागले, बलराम ठाकुर, सुमित ठाकुर आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।