Begusarai News: किराए के भवन में चल रहे 73 आंगनबाड़ी केंद्र होंगे स्कूलों में शिफ्ट

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: डीईओ ने जारी किया निर्देशनबाड़ी केंद्र शामिल आईसीडीएस डीपीओ ने जिला शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में भेजा था पत्र भगवानपुर, निज संवाददाता। जिले में किराए के भवन में संचालित 73 आंगनबाड़ी केंद्रों को...

Begusarai News: किराए के भवन में चल रहे 73 आंगनबाड़ी केंद्र होंगे स्कूलों में शिफ्ट

Begusarai News: भगवानपुर, निज संवाददाता। जिले में किराए के भवन में संचालित 73 आंगनबाड़ी केंद्रों को अब सरकारी विद्यालयों में स्थानांतरित किया जाएगा। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बेगूसराय ने आदेश जारी किया है।

आदेश का विवरण

जिला प्रोग्राम अधिकारी (आईसीडीएस) बेगूसराय के पत्र के आलोक में यह निर्णय लिया गया है। डीपीओ आईसीडीएस ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर बताया था कि किराए के भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को विद्यालय में शिफ्ट करने के लिए भगवानपुर परियोजना से 60 और मंसूरचक परियोजना से 13 केंद्रों की सूची प्राप्त हुई है। उन्होंने संलग्न सूची के अनुसार इन केंद्रों को विद्यालय में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था।

निर्देश और प्रक्रिया

इस पत्र के आलोक में जिला कार्यक्रम अधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान द्वारा भगवानपुर एवं मंसूरचक के प्रखंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया गया है। निर्देश में कहा गया है कि किराए के भवन में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को नियमानुसार स्थानांतरण के लिए संबंधित प्रधानाध्यापकों से संबंधित सरकारी विद्यालयों में पर्याप्त संख्या में कमरों की उपलब्धता के आधार पर प्रतिवेदन एवं आवश्यकतानुसार अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त करना भी सुनिश्चित करें।

कमरों की उपलब्धता

इसके लिए एक प्रपत्र भी निर्धारित किया गया है जिसमें विद्यालय का नाम, यू-डायस, प्रखंड, किस वर्ग तक संचालित है, सेक्शन की कुल संख्या, विद्यार्थियों की कुल संख्या, कमरों की उपलब्ध संख्या (सही स्थिति में/जर्जर स्थिति में), आंगनबाड़ी स्थानांतरण के लिए कमरों की संख्या और अभ्युक्ति का उल्लेख करना है। सूची के अनुसार मंसूरचक प्रखंड के 13 केंद्रों में गणपतौल, गोविंदपुर, समसा, साठा, बहरामपुर पंचायत के केंद्र शामिल हैं जिन्हें इन पंचायतों के प्रारंभिक विद्यालयों में शिफ्ट किया जाना है। वहीं भगवानपुर प्रखंड के 60 केंद्रों में बनवारीपुर, किरतपुर, महेशपुर, भीठसारी, दामोदरपुर, रसलपुर, काजीरसलपुर, नरहिरपुर, तकिया, लखनपुर,मुख्तियारपुर, संजात, मेहदौली, चंदौर, जोकिया पंचायत के केंद्र शामिल हैं जिन्हें संबंधित पंचायत के विभिन्न प्रारंभिक स्कूलों में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव है।

प्रश्नोत्तरी

✦बेगूसराय में कितने आंगनबाड़ी केंद्रों को स्थानांतरित किया जाएगा?−
बेगूसराय में 73 आंगनबाड़ी केंद्रों को स्थानांतरित किया जाएगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: किराए के भवन में चल रहे 73 आंगनबाड़ी केंद्र होंगे स्कूलों में शिफ्ट