ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायकिसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ करे सरकार: विवेक

किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ करे सरकार: विवेक

पिछले एक दशक से किसान का हाल बेहाल है। एनडीए सरकार ने फसल बीमा योजना को बंद करके उन्हें बैंको के कर्जों तले दबा दिया है। इस कारण कोई दूसरा रास्ता ना देख आये दिन किसान आत्महत्या का रास्ता अपना रहे...

किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ करे सरकार: विवेक
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायWed, 29 Apr 2020 06:44 PM
ऐप पर पढ़ें

पिछले एक दशक से किसान का हाल बेहाल है। एनडीए सरकार ने फसल बीमा योजना को बंद करके उन्हें बैंको के कर्जों तले दबा दिया है। इस कारण कोई दूसरा रास्ता ना देख आये दिन किसान आत्महत्या का रास्ता अपना रहे हैं। ये बातें राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने कहीं। विवेक ने कहा कि सरकार किसानों का कर्ज माफ करे। कहा आनन्दाता को कोई रियायत नहीं मिलती है। वहीं, बड़े-बड़े बैंक डिफॉल्टरों का कर्ज माफ कर दिया जाता है। आरटीआई खुलासा में मामला सामने आया है सरकार ने कई बैंक डिफॉल्टरों का 68हजार 607 करोड़ रुपये को माफ कर दिया। मेहुल चौकसी, नीरव मोदी ऐसे गुजरातियों का हजारों करोड़ रुपया माफ होना तो यही दर्शाता है की जनता की गाढ़ी कमाई को ये मोदी सरकार लूट कर अपने कॉरपोरेट मित्रों का उद्धार कर रही है। आजादी के बाद आज तक किसी भी पीएम के कार्यकाल मे ऐसा अनर्थ किसानों के साथ नहीं हुआ है। इस विपदा के घड़ी मे पीएम को राज धर्म का पालन करते हुए सिर्फ अपने मन की बात को जनता के उपर थोपने की बजाय जनता के पालनहार को नयी जिंदगी देने के लिए कर्ज माफ करना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें