खबर छपने के बाद विभाग सख्त, बच्चों को एमडीएम में मिले अंडे

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

हिन्दुस्तान असर... हिन्दुस्तान अखबार में अंडा नहीं दिये जाने से संबंधित खबर को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड शिक्षा अधिकारी सदय कुमार

खबर छपने के बाद विभाग सख्त, बच्चों को एमडीएम में मिले अंडे

मटिहानी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत अंडा वितरण में लापरवाही की खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आ गया है। प्रखंड के ज्यादातर विद्यालयों में बच्चों को शुक्रवार को अंडे दिये गये। हिन्दुस्तान अखबार में अंडा नहीं दिये जाने से संबंधित खबर को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड शिक्षा अधिकारी सदय कुमार ने संबंधित विद्यालयों से स्पष्टीकरण मांगते हुए सख्त निर्देश जारी किया था कि आगे से किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि मध्य विद्यालय गोदरगामा, प्राथमिक विद्यालय वृन्दावन, मध्य विद्यालय चाक, मध्य विद्यालय चाक पुनर्वास एवं प्राथमिक विद्यालय कन्या छितरौर में अंडा की जगह बच्चों को केला देकर खानापूर्ति करने की खबर सामने आई थी, जो अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी।

खबर के प्रभाव के बाद शुक्रवार को सभी विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर अंडा वितरण सुनिश्चित किया गया। वहीं, कुछ बच्चे को मौसमी फल के रूप में केला दिया गया। हालांकि एचएम का कहना है कि अंडा नहीं खाते हैं, उन्हें विभागीय निर्देशानुसार केला दिया गया। विभाग की इस पहल पर अभिभावकों ने संतोष जताया है। अभिभावक चंदन कुमार ने कहा कि समय पर खबर प्रकाशित होने से विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया और बच्चों को उनका हक मिलने लगा। इसके लिए हिन्दुस्तान अखबार और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की निगरानी और खबरों के असर से ही योजनाओं का सही क्रियान्वयन संभव हो पाता है। रिपोर्टर:विक्रम कुमार

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।