ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायलड़की के साथ की मारपीट, थाने को घेरा

लड़की के साथ की मारपीट, थाने को घेरा

पेज चार मीणों ने बुधवार को नयागांव थाने का घेराव किया। थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि यहां की पुलिस वर्दी पहन कर गुंडागर्दी कर रही है। बताया कि अब पुलिसकर्मी सरेआम महिलाओं के...

लड़की के साथ की मारपीट, थाने को घेरा
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायWed, 12 Sep 2018 07:12 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस पर दो लड़कियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बुधवार को नयागांव थाने का घेराव किया। थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि यहां की पुलिस वर्दी पहन कर गुंडागर्दी कर रही है। बताया कि अब पुलिसकर्मी सरेआम महिलाओं के साथ मारपीट पर उतारू हो गई है। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।

क्या है मामला

ग्रामीणों के अनुसार महमदपुर निवासी मकसूदन पासवान और महेश्वर पासवान में भूमि विवाद चल रहा है। एक पक्ष के द्वारा विवाद जमीन पर गाय का गोबर रख दिया गया। इसी को लेकर दोनों पक्षो में कहासुनी होने लगी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लड़कियों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इससे लोग आक्रोशित हो गए।

कहते हैं थानाध्यक्ष

नयागांव थानाध्यक्ष हरिशंकर कश्यप ने बताया कि भूम विवाद को देखने वे महमदपुर गौतम गांव गए थे। इस दौरान राजीव पासवान नाम का एक शख्स एक महिला के साथ मारपीट करने लगा। वह राजीव को समझाने के ख्याल से अपने साथ ले जा रहे थे। अचानक दो लड़की पुलिस में लटक गई। लड़की को हटाकर वे किसी तरह वहां से वापस चले आए। बताया कि इसी बात को लेकर ग्रामीण खफा हो गए। उन्होंने बताया कि मामला शांत हो गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें