
गंगा के जलस्तर में 8 सेमी की कमी
संक्षेप:
बीहट में रविवार की सुबह गंगा के जलस्तर में 8 सेमी की कमी आई है। हाथीदह में गंगा अभी भी खतरे के निशान से 1.37 मीटर ऊपर बह रही है। जल स्तर में कमी के संकेत मिले हैं, लेकिन सिमरिया घाट और अन्य स्थान...
Aug 10, 2025 08:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
बीहट। रविवार की सुबह गंगा के जलस्तर में 8 सेमी की कमी आई है। हाथीदह में गंगा खतरे के निशान से अब भी 1.37 मीटर ऊपर बह रही है। केन्द्रीय जल आयोग के कोशी उपमंडल बेगूसराय के सहायक अभियंता के कार्यालय से निर्गत जलस्तर सूची के आधार पर बाढ़ प्रमंडल बेगूसराय के कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि रविवार से गंगा के जलस्तर में कमी आने के संकेत मिल रहे हैं। गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने से सिमरिया घाट बिंदटोली से लेकर नमामि गंगा घाट, श्मशान घाट आदि पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। (नि.सं.)


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




