Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsGanga River Water Level Stabilizes Amidst Rising Trends in Bihar
गंगा खतरे के निशान से 90 सेंटीमीटर ऊपर

गंगा खतरे के निशान से 90 सेंटीमीटर ऊपर

संक्षेप:

बीहट में एक सप्ताह से गंगा के जलस्तर में वृद्धि के बाद शनिवार को जलस्तर स्थिर रहने के संकेत मिले हैं। हाथीदह में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 90 सेंटीमीटर ऊपर है। इलाहाबाद और बनारस में जलस्तर में...

Aug 30, 2025 07:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बीहट। एक सप्ताह से गंगा के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि के बीच शनिवार से जलस्तर स्थिर रहने के संकेत मिले हैं। शनिवार की सुबह गंगा हाथीदह में खतरे के निशान से 90 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। शनिवार की सुबह छह बजे हाथीदह में गंगा का जलस्तर 42.660 मीटर दर्ज किया गया है। बाढ़ प्रमंडल बेगूसराय के कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि इलाहाबाद तथा बनारस में गंगा के जलस्तर में कमी आ रही है। बक्सर एवं हाथीदह में गंगा का जलस्तर स्थिर रहने के संकेत मिले हैं। (नि.सं.)

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें