गंगा नदी के जलस्तर में गिरावट जारी
मटिहानी में गंगा नदी के जलस्तर में गिरावट हो रही है, जिससे बाढ़ का पानी धीरे-धीरे सड़क से निकल रहा है। हालांकि, कई घरों में अभी भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है। किसानों को फसल बर्बादी का सामना करना पड़ रहा...

मटिहानी । गंगा नदी के जलस्तर में उतार जारी है। गुरुवार को गंगा नदी के जल स्तर में गिरावट हो रही थी। इससे धीरे-धीरे सड़क से बाढ़ क्षेत्र में पानी निकलना शुरू हुआ है। सिंहमा पंचायत के मुखिया बमबम सिंह पंसस नीरज कुमार ने बताया कि एक से डेढ़ हाथ पानी कम हुआ है। हालांकि अभी भी कई घरों में बाढ़ का पानी जमा है। लोग छतों पर शरण लिए हुए हैं। मटिहानी प्रखंड के रामदीरी एक, दो, तीन व चार, सिंहमा, खोरमपुर, बलहपुर एक व दो, गोरगामा पंचायत बाढ़ से प्रभावित है। जबकि मटिहानी एक व दो के एक वार्ड भी बाढ़ से प्रभावित हैं।
इससे प्रखंड क्षेत्र के आधे भू भाग का फसल बर्बाद हो चुका है। इससे लोगों को चिंता शता रही है। पशुपालकों की हो रही है फजीहत दियारा क्षेत्र में चारों तरफ बाढ़ के पानी से डूबे रहने के कारण मवेशी पालकों को परेशानी बढ़ गई है। चाक निवासी पशुपालक मंगल सिंह ने बताया कि वे दो दर्जन मवेशी का पालन दियारा में रहकर करते हैं। लेकिन बाढ़ का पानी आ जाने से काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि उनका घर बाढ़ की चपेट में नहीं आता है। इससे प्रशासन के द्वारा उन्हें सूखा चारा भी नहीं मिलता है। दो दर्जन मवेशी रहने के कारण महंगे दर पर पशुचारा लेकर किसी तरह काम चला रहे हैं। सिंहमा निवासी पशुपालक राम संजय सिंह, बिहारी यादव , कारे यादव आदि ने बताया कि उनका पूरा दियारा क्षेत्र बाढ़ के पानी में डूब गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




