Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsGanga River Flooding Water Levels Rise Above Danger Mark Relief Efforts Underway
अब भी खतरे के निशान से 91 सेंटीमीटर ऊपर बह रही गंगा

अब भी खतरे के निशान से 91 सेंटीमीटर ऊपर बह रही गंगा

संक्षेप:

शाम्हो में शनिवार से शुरू हुआ 12 नाव का परिचालनतरे के निशान 41.76 मीटर से 91 सेंटीमीटर ऊपर 42.67 मीटर है। इस वजह से जिले से लगने वाले आठ प्रखंड के दियारा

Aug 30, 2025 07:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

शाम्हो/सिंघौल, निज संवाददाता। गंगा नदी में जिस तेजी से पिछले चार दिनों से जलस्तर में वृद्धि हो रही थी, उसमें कुछ राहत मिलता दिख रहा है। हालांकि हाथीदह में अभी भी गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 41.76 मीटर से 91 सेंटीमीटर ऊपर 42.67 मीटर है। इस वजह से जिले से लगने वाले आठ प्रखंड के दियारा क्षेत्र पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। पिछले 24 घंटा में जलस्तर में आठ सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। सेंट्रल वाटर कमीशन के वेबसाइट के अनुसार रविवार की सुबह तक गंगा नदी का जलस्तर हाथीदह में 42.72 मीटर तक जाने की संभावना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पूर्वानुमान में जलस्तर में फिलहार कमी आने के भी संकेत नहीं है। बनारस में भी गंगा नदी का जलस्तर और बढ़ने का पूर्वानुमान है। शाम्हो में मुख्य सड़क पर बह रहा बाढ़ का पानी खतरे के निशान से 91 सेंटीमीटर ऊपर जलस्तर होने से शाम्हों दियारा के सभी मुख्य सड़क पर बाढ़ का पानी बह रहा है। वहीं लोगों को आवागमन में भारी फजीहत हो रही है। इस साल दूसरी बार आयी प्रलयकारी बाढ़ ने लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया है। अंचलाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि शाम्हो प्रखंड में बाढ़ की विभिषिका को देखेत हुए शनिवार को प्रखंड के विभन्न स्थानों से 12 नाव का परिचालन शुरू कराया गया है। जिला पार्षद अमित कुमार ने बताया कि अंचल की ओर से शनिवार को कुछ नाव का परिचालन कराया गया है। लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए विभि्न्न गांव में और नाव की आवश्यकता है। उन्होंने अंचल प्रशासन से सभी बाढ़ प्रभावित गांव से नाव सुविधा शुरू करने की मांग की है। इसके अलावा बछवाडा़, तेघड़ा, बरौनी, सदर प्रखंड, मटिहानी, बलिया और साहेबपुरकमाल प्रखंड के दियारा क्षेत्र में बाढ़ का विकराल रूप देखने को मिल रहा है। कई गांव में बाढ़ के पानी के बीच जीवनयापन करने को विवश हैं।