Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsGanesha Festival Celebration Planned in Garhpura with Cultural Events and Decorations
चार दिवसीय श्रीगणेश पूजनोत्सव की तैयारी शुरू

चार दिवसीय श्रीगणेश पूजनोत्सव की तैयारी शुरू

संक्षेप:

फोटो 01. गढ़पुरा स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी में श्रीगणेश पूजनोत्सव को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद लोग।

Aug 12, 2025 08:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

गढ़पुरा, एक संवाददाता। श्रीगणेश पूजनोत्सव के आयोजन को लेकर रामजानकी ठाकुरबाड़ी गढ़पुरा में युवा सामाजिक सेवा संघ की बैठक हुई। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष ऋतुराज कुमार ने की। सदस्यों ने चार दिवसीय गणेश महोत्सव मनाये जाने पर सहमति जताई। अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष गणपति बप्पा की प्रतिमा के साथ रिद्धि सिद्धि, महादेव, कार्तिकेय, मां पार्वती, हनुमान जी के अलावा सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र, रोहित शेबिया और कल्लू डोम की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। चार दिवसीय श्रीगणेश महोत्सव का शुभारंभ 27 अगस्त को विधिवत पूजा-अर्चना एवं विधि-विधान के साथ किया जाएगा। इसका समापन 30 अगस्त को होगा। संयोजक कृष्ण कुमार सहनी ने बताया कि पूरे गढ़पुरा बाजार को रोलेक्स और लाइटिंग से सजाया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बस स्टैंड एवं महावीर स्थान गढ़पुरा में तोरण द्वार का निर्माण किया जाएगा। कार्यकारी अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि पूजा स्थल के दोनों मार्गों पर सजावट एवं तोरण द्वार का भी निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि चार दिवसीय महोत्सव के दौरान प्रत्येक दिन और रात सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। इसमें प्रवचन रासलीला एवं भजन संध्या का कार्यक्रम होगा। प्रवक्ता पंकज मालाकार ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर संपूर्ण कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। संगठन प्रभारी रूपेश सहनी ने बताया कि भक्तजनों की सुविधा के लिए बिंदेश्वरी पुस्तकालय में अस्थाई कार्यालय का शुभारंभ सोमवार से कर दिया गया है जो 30 अगस्त तक लगातार खुला रहेगा। इसमें श्रद्धालु आकर अपनी इच्छानुसार दान कर सकते हैं। बैठक में धीरज यादव, विनोद स्वर्णकार, विक्रम महतो, उपसचिव राकेश सहनी, व्यवस्थापक कुंदन राय, उपसंयोजक राज बाबू कुमार, उपव्यवस्थापक मोहित कुमार, संयुक्त सचिव गुड्डू कुमार एवं गौरव कुमार, राजा कुमार, मनीष कुमार, बिट्टू कुमार, पप्पू स्वर्णकार, अमरजीत यादव, गोलू शर्मा, जितेंद्र सहनी, पिंटू महतो, बबलू महतो, छोटू राय, सोनू कुमार महतो, चंदन सहनी, प्रिंस कुमार आदि थे।