पोषण ट्रैकर के बारे में दी गई जानकारी
गढ़पुरा में बाल विकास परियोजना के तहत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीडीपीओ अनूप कुमार जायसवाल ने हिस्सा लिया। गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण की जानकारी दी गई। सेविकाओं को पोषण ट्रैकर पर विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया।

गढ़पुरा, एक संवाददाता। बाल विकास परियोजना गढ़पुरा अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गुरुवार को गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोनमा पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-48 पर सीडीपीओ अनूप कुमार जायसवाल ने कार्यक्रम में भाग लिया। इसमें गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर उन्हें पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण एवं सुरक्षित मातृत्व से संबंधित जानकारी दी गई। इस अवसर पर सेविकाओं एवं सहायिकाओं को पोषण ट्रैकर से संबंधित विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण में पोषण ट्रैकर के सभी महत्वपूर्ण इंडिकेटर जैसे आभा आईडी निर्माण, अपार आईडी , गर्म पका भोजन (एचसीएम) की दैनिक इंट्री, टीएचआर वितरण, वृद्धि निगरानी, गृह भ्रमण, एफआरएस एवं ई केवाईसी की शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने के लिए जानकारी दी गई।
मौके पर महिला पर्यवेक्षिका प्रतिमा कुमारी, सेविका आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


