
छठ को लेकर फलों के दाम में उछाल
गढ़पुरा में छठ महापर्व के अवसर पर फलों की कीमतों में 10 से 15 फीसदी का उछाल आया है। सेव 80 से 150 रुपए प्रति किलो, संतरा 80 से 100 रुपए किलो, और लौकी 30 से 45 रुपए प्रति पीस बिक रही है। व्रती नहाय-खाय...
गढ़पुरा, निज संवाददाता। महापर्व छठ के अवसर पर प्रसाद के रूप में फलों को भी चढ़ाया जाता है। गढ़पुरा में सेव की कीमत 80 से 150 रुपए प्रति किलो, संतरा 80 से 100 रुपये किलो केला 50 रुपये दर्जन, बेदाना 200 से ढाई सौ रुपए, अनानास 50 रुपये पीस, सुथनी 50 रुपये पाव, सिंघाड़ा 20 रुपये पाव, अमरूद 140 से 160 रुपए किलो, सरीफा 200 से 260 रुपए किलो, डाभ नींबू 20 रुपये पीस, नाशपाती 200 से 300 किलो व जखीरा 40 से 80 रुपए किलो बिक रहा है। गढ़पुरा बस स्टैंड चौक के फल व्यवसाय श्याम कुमार बताते हैं कि पिछले साल की तुलना इस बार फल के दाम में 10 से 15 फीसदी उछाल हुआ है।

फिलहाल पर्व को देखते हुए फलों की बिक्री अच्छी हो रही है। नहाय-खाय के अवसर पर लौकी की है महत्ता गढ़पुरा। नहाय-खाय के अवसर पर व्रती अरवा अरवाईन खाकर अनुष्ठान की शुरुआत करते हैं। इसमें लौकी (कद्दू) का भी काफी महत्व होता है। क्योंकि यह व्रत प्रकृति से जुड़ा है और इस समय कद्दू पर्याप्त मात्रा में होती है। बाजार में औसतन इसका रेट 30 से 45 रुपए प्रति पीस है। कद्दू सुपाच्य होता है और यह निरोगी भी। ऐसी स्थिति में छठ के दौरान व्रती इस सब्जी का सेवन कर व्रत को आरंभ करती हैं। गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बहियारों में सब्जी उत्पादक किसान बड़ी मात्रा में लौकी लगाये हुए हैं। गढ़पुरा पंचायत के कटहरी टोला निवासी नरेश महतो बताते हैं कि छठ पर्व होने के बावजूद इस बार लौकी की कोई कमी नहीं है और उचित मूल्य पर बाजार में व्रतियों को यह सब्जी उपलब्ध हो रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




