ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायसामने आयी नगर पंचायत की कलह, अब कार्यपालक अधिकारी ने खोला मोर्चा

सामने आयी नगर पंचायत की कलह, अब कार्यपालक अधिकारी ने खोला मोर्चा

नगर पंचायत की अंदरुनी कलह अब खुलकर सामने आ गयी है। महिला पार्षद द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद अब कार्यपालक अधिकारी अरविंद पासवान ने महिला पार्षद और उनके देवर पर गाली-गलौज करने और हत्या की धमकी...

सामने आयी नगर पंचायत की कलह, अब कार्यपालक अधिकारी ने खोला मोर्चा
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायMon, 19 Jun 2017 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर पंचायत की अंदरुनी कलह अब खुलकर सामने आ गयी है। महिला पार्षद द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद अब कार्यपालक अधिकारी अरविंद पासवान ने महिला पार्षद और उनके देवर पर गाली-गलौज करने और हत्या की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। पार्षद मंजू देवी ने दर्ज कराई शिकायत शुक्रवार को वार्ड 10 की पार्षद मंजू देवी ने कार्यपालक अधिकारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत में पार्षद ने कार्यपालक पर फोन पर गाली-गलौज करने और बतौर कमीशन 10 हज़ार रुपये मांगने का आरोप लगाया था। वहीं रविवार को कार्यपालक अधिकारी ने बखरी थाना में महिला पार्षद और उनके देवर पर मनमाफिक योजना नही खोलने पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। फोन से की गयी गाली-गलौज पुलिस को दिए आवेदन में कार्यपालक अधिकारी अरविंद पासवान ने कहा है कि वार्ड 10 की पार्षद मंजू देवी ने शुक्रवार की सुबह फोन पर गाली-गलौज की। इसके बाद दोपहर 2 बजे पार्षद मंजू देवी और उनके देवर पिंटू कुमार राम ने नगर पंचायत कार्यालय में घुसकर गाली-गलौज शुरू कर दी। पार्षद ने कहा कि चुनाव नजदीक है। इसलिए मुझे 50 लाख का काम चाहिए। इसपर कार्यपालक ने कहा कि विभागीय कार्य सरकार द्वारा फिलहाल बंद कर दिया गया है। तब पार्षद और उनके देवर ने कार्यपालक के चैम्बर में रखे सरकारी दस्तावेज को फाड़ दिया। चैंबर में घुसकर घटना को दिया अंजाम कार्यपालक ने आरोप लगाया है कि उनके चैम्बर में घुसकर पार्षद मंजू देवी ने उन्हें चप्पल से मारने की कोशिश की और पिंटू कुमार राम ने जान से मारने की धमकी दी। विकास कुमार पासवान और विनोद पासवान ने बीच- बचाव कर मेरी जान बचाई। कार्यपालक ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें