Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsFraudulent Insurance Policy Presented in Begusarai Court FIR Filed Against Vehicle Owner
बीमा के नकली पेपर कोर्ट में प्रस्तुत करने पर एफआईआर

बीमा के नकली पेपर कोर्ट में प्रस्तुत करने पर एफआईआर

संक्षेप: बेगूसराय में एक वाहन मालिक गोपाल कुमार सिंह पर आरोप है कि उसने नकली बीमा पॉलिसी को असली बताकर न्यायालय में प्रस्तुत किया। बजाल एलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी के प्रबंधक ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जांच में पता चला है कि प्रस्तुत की गई पॉलिसी कंपनी द्वारा जारी नहीं की गई थी।

Sat, 1 Nov 2025 07:52 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। वाहन दुर्घटना में नकली पॉलिसी को असली पॉलिसी बताकर बेगूसराय कोर्ट में प्रस्तुत कर बीमा कंपनी के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। बजाल एलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी के पटना के शाखा संचालक-सह-प्रबंधक राजीव रंजन प्रकाश ने नगर निगम के वार्ड-15 सिहमा निवासी वाहन ऑनर गोपाल कुमार सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया है। आरोपित जगदीश सिंह का पुत्र है। 30 अक्टूबर को दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में शाखा प्रबंधक ने कहा है कि एमएसटी बेगूसराय अदालत के समक्ष दायर मोटर दुर्घटना याचिकाओं में समन प्राप्त हुआ। कंपनी ने तीसरे पक्ष के दायित्व दावे को निपटाने की कोशिश में याचिका और अन्य दस्तावेजों में प्रदान की गयी नीतियों का सत्यापन किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पॉलिसी और दुर्घटना कारित करने वाले वाहन की कंपनी के डेटा बेस से जांच करायी गयी तो पता चला कि कंपनी ने दुर्घटना कारित करने वाले वाहन की ऐसी कोई पॉलिसी जारी नहीं की थी जो दुर्घटना की तारीख में कवर करती हो। न्यायालय में जो पॉलिसी प्रस्तुत की गई है वह पॉलिसी कंपनी द्वारा जारी नहीं की गयी है। वाहन मालिक गोपाल कुमार सिंह के द्वारा नकली पॉलिसी को असली बताकर न्यायालय में प्रस्तुत कर कंपनी के साथ धोखाधड़ी की गयी है। थानाध्यक्ष के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।