Begusarai News: वार्ड पार्षद की पत्नी से वसूली जाएगी राशि

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: बीहट नगर परिषद के वार्ड 10 के पार्षद प्रवीण कुमार की पत्नी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए भ्रामक जानकारी दी। वार्ड पार्षद ने शपथ पत्र में गलत जानकारी दी कि उनके पास कोई पक्का मकान नहीं है, जबकि उनके पास दो पक्का मकान है। अब योजना को निरस्त किया जा रहा है।

Begusarai News: वार्ड पार्षद की पत्नी से वसूली जाएगी राशि

Begusarai News: बीहट, निज संवाददाता। बीहट नगर परिषद के वार्ड 10 के पार्षद प्रवीण कुमार की पत्नी के द्वारा वास्तविकता को छुपाते हुए भ्रामक तथ्य के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त किया गया है। जैमरा के संतोष कुमार की शिकायत पर जब मामले की जांच की गई तो मामला सही पाया गया और अब बीहट नगर परिषद के द्वारा संबंधित लाभुक को निर्गत आवास योजना को निरस्त करते हुए भुगतान की गई राशि की वसूली की प्रक्रिया शुरू की गई है। बीहट नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी ने अपने पत्रांक 1559 दिनांक 29 अगस्त के जरिये जिला लोक शिकायत निवारण अधिकारी को इसकी जानकारी दी है।

जैमरा के संतोष कुमार ने बताया कि वार्ड पार्षद ने अभ्यर्थी के रूप में शपथ पत्र में यह स्वीकार किया है कि उसके पास पैतृक जमीन पर दो पक्का मकान निर्मित है। जबकि, वार्ड पार्षद व उनकी पत्नी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए दिये गये शपथ पत्र में कहा है कि उनके परिवार में किसी भी सदस्य के नाम से कहीं भी पक्का मकान नहीं है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: वार्ड पार्षद की पत्नी से वसूली जाएगी राशि