बछवाड़ा में गीदड़ ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटा, दो की स्थिति गंभीर
बछवाड़ा थाना क्षेत्र के दादूपुर दियारा में एक गीदड़ ने किशोरी समेत आधा दर्जन किसानों पर हमला कर दिया। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए, इसके अलावा एक घोड़ा और एक भैंस भी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

एक घोड़ा व एक भैंस भी घायल ग्रामीणों ने गीदड़ को मार गिराया बछवाड़ा थाना क्षेत्र के दादूपुर दियारा में मंगलवार को मकई का भुट्टा छिलने गए एक किशोरी समेत आधा दर्जन से अधिक किसानों पर एक गीदड़ ने अचानक हमला कर दिया। इससे पांचो बुरी तरह जख्मी हो गये। इसके अलावा एक घोड़ा और एक भैंस को भी काट कर घायल कर दिया। इनमें से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। आनन -फालन में बहियार में काम करने वाले किसानों ने चार घायलों को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।
घायलों की पहचान
घायलों में रानी घरारी टोल निवासी सुरेश साह, हालेसर यादव, कुंदन यादव फतेहा निवासी सुरेश साह की 12 वर्षीया पुत्री सबिता कुमारी का नाम शामिल है। जख़्मी कुंदन ने बताया कि बहियार में हमलोग मकई का भुट्टा छिलने गये थे । इसी बीच एक गीदड़ आया और सबिता पर हमला कर दिया। गीदड़ से घिरी अपनी नातिन को बचाने आया सुरेश साह पर भी गीदड़ ने हमला कर दिया। इसके चेहरे को कुतर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। कुंदन, हलेसर बचाने आया तो इसे भी सियार ने जख़्मी कर दिया। जख़्मी कुंदन राय ने बताया कि अन्य लोगों के सहयोग से गीदड़ को मार दिया गया।अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Manoj Kumar Sahniशॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।
परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।
कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


