उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरगामा में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति गठित

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

फोटो नंबर: 27, उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरगामा के प्रधानाध्यापक कक्ष में शुक्रवार को बैठक में विधायक बोगो सिंह व अन्य।

उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरगामा में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति गठित

मटिहानी, एक संवाददाता। प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरगामा के प्रधानाध्यापक कक्ष में शुक्रवार को मटिहानी विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से 12 सदस्यीय समिति के चयन की प्रक्रिया पूरी की गई। समिति में प्रधानाध्यापक अर्चना कुमारी को सचिव, अंशु कुमारी वरीय शिक्षक तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सदय कुमार को पदेन सदस्य बनाया गया। वहीं शिक्षा प्रेमी के रूप में राम लगन सिंह, पूर्व मुखिया शंकर सिंह, अभिषेक सिंह, बमबम सिंह तथा अनुसूचित जाति महिला प्रतिनिधि के रूप में रुक्मिणी देवी का चयन किया गया।

विधायक बोगो सिंह ने कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास एवं शैक्षणिक माहौल को मजबूत बनाने में विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति की भूमिका अहम होती है। उन्होंने नवनिर्वाचित सदस्यों से पूरी निष्ठा के साथ विद्यालय की बुनियादी सुविधाओं एवं शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान प्रधानाध्यापक अर्चना कुमारी ने विद्यालय की वर्तमान प्रगति रिपोर्ट एवं आवश्यकताओं से अध्यक्ष सह विधायक को अवगत कराया। बैठक में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी अपने विचार रखे तथा विद्यालय में अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।