देवरा मध्य विद्यालय में शिक्षा समिति गठित
पैनल के लिए:::::: अध्यक्षता वार्ड 10 के वार्ड सदस्य संतोष पासवान ने की। पर्यवेक्षक के रूप में संकुल समन्वय सह मध्य विद्यालय रजौड़ के प्रधानाध्यापक महेंद्र राम मौजूद थे। इसमें सर्वसम्मति से विद्यालय...

गढ़पुरा। रजौड़ पंचायत के देवरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शुक्रवार को विद्यालय शिक्षा समिति का गठन किया गया। अध्यक्षता वार्ड 10 के वार्ड सदस्य संतोष पासवान ने की। पर्यवेक्षक के रूप में संकुल समन्वय सह मध्य विद्यालय रजौड़ के प्रधानाध्यापक महेंद्र राम मौजूद थे। इसमें सर्वसम्मति से विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव पद पर रिंकू देवी का चयन किया गया। वहीं, सदस्य के रूप में शकुंतला देवी, रानी देवी, पार्वती देवी, रूबिता देवी, आरती देवी समेत 11 सदस्यीय समिति का गठन कर लिया गया। मौके पर एचएम रंजना कुमारी, वरीय शिक्षक शत्रुघ्न पाल, अरुण शर्मा, रमेश पाल, बिहारी पासवान, शंकर पासवान आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




