Begusarai News: चमथा दियारे के निचले इलाके में फिर फैला बाया नदी का पानी

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

Begusarai News: चमथा दियारे के पांच पंचायतों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर चढ़ा बाया नदी का पानी

Begusarai News: चमथा दियारे के निचले इलाके में फिर फैला बाया नदी का पानी

Begusarai News: बछवाड़ा, निज संवाददाता। गंगा बाया नदी में दूसरी बार आई उफान से चमथा दियारे का निचला इलाका एक बार फिर जलमग्न हो गया है। दियारे के हजारों हेक्टेयर खेतों में बाया नदी का पानी तेजी से जमा हो रहा है। बस्तियों की कई सड़कों पर बाढ़ का पानी चढ़ चुका है। पिछले 24 घंटे के भीतर झमटिया पुल से श्रवण टोल होते हुए चमथा दियारे के पांच पंचायतों को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर कई जगह पानी की तेज धार बहने लगी है। इस सड़क पर दादुपुर पंचायत के बिंदटोली के समीप सड़क ध्वस्त हो गई है। दादुपुर पुल से पंचायत सरकार भवन के बीच सड़क पर दो से ढाई फीट ऊंचा बाढ़ का पानी एक बार फिर बहने लगा है।

विशनपुर, दादुपुर, चमथा- 2 व चमथा-3 पंचायत की कई बस्तियों का सड़क संपर्क मुख्यालय से भंग हो गया है। दियारे के लोग एक बार फिर पानी में डूबी सड़क होकर आवाजाही करने को विवश हो चुके हैं। दूसरी बार गंगा बाया नदी में उफान से इलाके के किसानों में मायूसी छाई है। किसानों ने कहा कि दियारे के हजारों हेक्टेयर खेतों में इस साल रबी खेती करने पर अब आफत की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: चमथा दियारे के निचले इलाके में फिर फैला बाया नदी का पानी