Begusarai News: राहत शिविर बंद होने से लोगों में नाराजगी
Begusarai News: तेघड़ा में बाढ़ पीड़ितों के घरों में पानी और कीचड़ भरा हुआ है जबकि राहत शिविर बंद कर दिए गए हैं। इस पर पीड़ितों में रोष है। भाजपा नेता ने कहा कि राहत कार्य की बंदी मनमानी है। अधिकारियों ने बताया कि ऊपर से आदेश मिलने के बाद शिविर बंद किया जा रहा है, बावजूद इसके लोगों को राहत की आवश्यकता है।

Begusarai News: तेघड़ा,निज प्रतिनिधि। बाढ़ पीड़ितों के घर में पानी मौजूद है और राहत शिविर बंद कर दिए जाने स पीड़ितों में रोष है। आधारपुर पंचायत के बिनलपुर में शनिवार को बाढ़ पीड़ित टकटकी लगाए रहे लेकिन राहत शिविर से बर्तन और चूल्हा आदि लेकर कर्मी चले गए। बिलालपुर के रामनरेश महतो, सुनैना देवी, अंजना देवी, आरती देवी, रामबृक्ष महतो आदि लोगों ने बताया कि पानी कम जरूर हुए हैं, लेकिन समस्या जस की तस है। सभी के घरों में कीचड़ रहने के कारण घर में रहने लायक नहीं है। जलावन अब तक सूखे नहीं हैं। इससे खाना बनाने व रहने में परेशानी है।
लेकिन अधिकारी द्वारा मनमानी तरीके से राहत कार्य बंद कर दिया गया। भाजपा नेता कृष्णनंदन सिंह ने बताया कि मधुरापुर दक्षिण टोल में राहत कार्य शनिवार तक चलने का आदेश है। रविवार से बंद कर दिया जाएगा भाजपा नेता ने कहा कि यह मनमानी है। पानी अभी भी कई घरों में घुसा हुआ है। कीचड़ सने घर में लोगों का रहना मुश्किल है। ऐसे में कुछ दिन और राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों के लिए सुविधा मिलनी चाहिय। सीओ दीपक कुमार ने बताया कि ऊपर से आदेश के बाद राहत शिविर बंद किया जा रहा है।


