Flood Relief Efforts in Begusarai Sanjay Kumar and Gaurav Gautam Provide Aid to 100 Families बाढ़ प्रभावित परिवारों के सुरक्षित होने तक मदद करने का लिया संकल्प, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsFlood Relief Efforts in Begusarai Sanjay Kumar and Gaurav Gautam Provide Aid to 100 Families

बाढ़ प्रभावित परिवारों के सुरक्षित होने तक मदद करने का लिया संकल्प

बेगूसराय में गंगा के जलस्तर में वृद्धि और बारिश के कारण बाढ़ प्रभावित वार्डों में जलजमाव है। वार्ड नंबर-छह के करीब 100 परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए मुख्य पार्षद संजय कुमार और उनके पुत्र गौरव गौतम...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायThu, 4 Sep 2025 08:27 PM
share Share
Follow Us on
बाढ़ प्रभावित परिवारों के सुरक्षित होने तक मदद करने का लिया संकल्प

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। गंगा के जलस्तर में वृद्धि और रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण बाढ़ प्रभावित वार्डों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में वार्ड नंबर-छह के करीब 100 परिवारों को राहत पहुंचाने के पूर्व मुख्य पार्षद संजय कुमार की ओर से लोगों को लगातार मदद की जा रही है। मुख्य पार्षद पिंकी देवी और पूर्व मुख्य पार्षद संजय कुमार के निर्देश पर उनके पुत्र गौरव गौतम ने बुधवार को भी राहत वितरण का कार्य किया। इस दौरान प्रभावित परिवारों को सूखा चूरा, शक्कर, नमकीन, बर्तन और अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई गई। राहत सामग्री पाकर परिवारों के चेहरों पर थोड़ी राहत की मुस्कान देखने को मिली।

गौरव गौतम ने कहा कि बाढ़ और बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद करना हम सबों की जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर निगम प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई गयी है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसी घड़ी में राहत सामग्री मिलना उनके लिए बड़ी मदद है। उन्होंने कहा कि जब तक बाढ़ प्रभावित परिवार सुरक्षित नहीं हो जाते, तब तक मदद का सिलसिला जारी रखने का संकल्प लिया। राहत वितरण कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।