Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsFlood Relief Efforts in Ballia JDU Leader Provides Aid to Affected Villages
जदयू नेता ने बाढ़पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री

जदयू नेता ने बाढ़पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री

संक्षेप:

बलिया के परमानंदपुर, ताजपुर, पहाड़पुर और भवानंदपुर पंचायत सहित कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। जदयू नेता सुबोध कुमार ने राहत सामग्री वितरित करने का कार्य शुरू किया है। वे स्वयं बाढ़ से प्रभावित हैं और निजी...

Aug 10, 2025 08:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बलिया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में परमानंदपुर, ताजपुर, पहाड़पुर, भवानंदपुर पंचायत सहित कई गांव बाढ़ की चपेट में है। जदयू नेता सुबोध कुमार ने बताया कि रविवार से वे व्यक्तिगत तौर पर बाढ़पीड़ितों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री उपलब्ध करवाना शुरू कर दिए हैं। बताया कि हम खुद भी बाढ़ से पीड़ित हैं। बावजूद सभी जगह राहत सामग्री अपने निजी खर्च से पहुंचा रहे हैं। साथ ही, अधिकारियों की मदद से जगह-जगह राहत शिविर व नाव की व्यवस्था भी करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को चार क्विंटल चूड़ा, 70 किलो चीनी, मोमबत्ती एवं माचिस आदि बाढ़पीड़ित के बीच वितरित किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साथ में जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, लोकगायक नीरज पाली, सुनील महतो, नीरज कुमार, गोरेलाल कुमार आदि थे।