Begusarai News: बेगूसराय में 400 बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी गयी राहत सामग्री, समाजसेवियों के बढ़े हाथ

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

Begusarai News: बेगूसराय निगम क्षेत्र में बाढ़ से पांच वार्डों के लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। हथीदह में गंगा नदी खतरे के जलस्तर से उपर बह रही है। युवा लोग राहत अभियान में सक्रिय हैं। गौरव गौतम ने बाढ़ पीड़ितों में अपनी जन्मदिन की खुशी बांटते हुए राहत सामग्री वितरित की।

बेगूसराय में 400 बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी गयी राहत सामग्री, समाजसेवियों के बढ़े हाथ
बेगूसराय में 400 बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी गयी राहत सामग्री, समाजसेवियों के बढ़े हाथ

Begusarai News: बेगूसराय निगम क्षेत्र में बाढ़ की विभिषिका से पांच वार्डों के लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। हथीदह में गंगा नदी अभी भी खतरे के जलस्तर निशान से 141 सेंटीमीटर उपर से बह रही है। गंगा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में मात्र 14 सेंटीमीटर की कमी आई है। इस तरह से सभी वार्डों से पानी निकलने और जनजीवन सामान्य होने में अभी और समय लग सकता है।

राहत अभियान की जागरूकता

बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत अभियान चलाने को लेकर काफी जागरूकता बढी है। शहर के कई दाता हाथ बंटाने लगे हैं। इसी के तहत राहत अभियान में युवा लोग भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहें हैं। शहर के रतनपुर निवासी एसएमबी फिटनेस के प्रोपराइटर गौरव गौतम ने गुरुवार को सिंहमा महादलित टोला, गिरि टोला, पासवान टोला सहित अन्य स्थानों पर अपने निजी कोष से बाढ पीड़ितों के बीच 400 पैकेट सूखा राहत सामग्रियों का वितरण किया। राहत सामग्रियों में थाली-ग्लास, चूड़ा, मुरही, नमकीन, बिस्कुट,शक्कर आदि शामिल था। राहत वितरण का कार्य कर गौरव गौतम ने अपने जन्मदिन को मनाया। गौरव गौतम ने कहा कि जन्मदिन की खुशियों को वंचित व जरुरतमंद तबकों के दु:खों को बांटकर मनाना अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि मुझे समाज सेवा की प्रेरणा अपने पिता संजय कुमार सिंह व माता पिंकी देवी से मिली है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम जन्मदिन सप्ताह अभियान के तहत राहत सामग्री बांटने में आगे जारी रखूंगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦बाढ़ से किस क्षेत्र के लोग प्रभावित हुए हैं?−
बेगूसराय निगम क्षेत्र में बाढ़ से पांच वार्डों के लोग प्रभावित हुए हैं।
Manoj Kumar Sahni

लेखक के बारे में

Manoj Kumar Sahni

शॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।


परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।


कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: बेगूसराय में 400 बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी गयी राहत सामग्री, समाजसेवियों के बढ़े हाथ