होलिका दहन व होली पर्व को ले जिला प्रशासन के नेतृत्व में किया गया फ्लैग मार्च

Mar 02, 2026 07:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

फोटो नं.11,फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस अधिकारी व पुलिस बलों को मार्गदर्शन देते जिला प्रशासन।... स्त्री एवं पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। फ्लैग मार्च की शुरुआत थाना परिसर से

होलिका दहन व होली पर्व को ले जिला प्रशासन के नेतृत्व में किया गया फ्लैग मार्च

बलिया, एक संवाददाता। बलिया में सोमवार को होलिका दहन एवं होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। फ्लैग मार्च की शुरुआत थाना परिसर से पटेल चौक होते हुए शहर के प्रमुख चौराहों से की गई, जो विभिन्न संवेदनशील इलाकों से होते हुए गुजरा। इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से संवाद स्थापित कर त्योहार को भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।फ्लैग

मार्च में एसडीओ सुश्री तरणिजा, एसडीपीओ सुबोध कुमार, बीडीओ सन्नी कुमार, सीओ रवि कुमार, थानाध्यक्ष विकास कुमार राय सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और सोशल मीडिया पर नजर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। डीएम ने कहा कि होली रंगों और खुशियों का पर्व है, इसे शांति और सौहार्द के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। वहीं एसपी ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। प्रशासन के इस कदम से शहरवासियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है और लोग उत्साह के साथ पर्व की तैयारी में जुटे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।