Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsFlag March Conducted by Police to Ensure Safe Voting Ahead of Assembly Elections

हसनपुर बागर व विष्णुपुर में किया फ्लैग मार्च
संक्षेप:
नावकोठी में विधानसभा चुनाव को लेकर एसआई रंजीत कुमार की अगुवाई में पारा मिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की गई और डराने-धमकाने वालों पर...
Oct 12, 2025 08:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
नावकोठी। आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर एसआई रंजीत कुमार के नेतृत्व में पारा मिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया गया। थाने के हसनपुर बागर पंचायत के इसफा, नाथबागर, चकमुजफ्फर, शेखपुरा, विष्णुपुर पंचायत के विष्णुपुर, सैदपुर, देवपुरा, समसा आदि गांवों में फ्लैग मार्च कर मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की भी अपील की। मतदाताओं को डराने-धमकाने व मतदान में खलल डालने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इन तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




