अग्निपीड़ित ने प्रशासन से लगाई गुहार

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

खोदावंदपुर के मेघौल पंचायत के वार्ड-10 के अग्निपीड़ित फुलो पासवान ने सरकारी सहायता के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है। 29 मार्च को आग लगने से उनकी झोपड़ी और सामान जल गए। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

अग्निपीड़ित ने प्रशासन से लगाई गुहार

खोदावंदपुर, निज संवाददाता। मेघौल पंचायत के वार्ड-10 के अग्निपीड़ित फुलो पासवान ने सरकारी सहायता राशि के लिए स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है। अंचल कार्यालय एवं थानाध्यक्ष को दिए गए आवेदन में श्री पासवान ने बताया है कि गत 29 मार्च को खाने बनाने के दौरान चूल्हे से उठी चिंगारी से आग लग जाने के कारण उसकी झोपड़ी पूरी तरह जल गई। इसमें हजारों रुपए मूल्य के सामान जल गए। ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच पड़ताल कर रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।