अग्नि पीड़ितों के बीच राहत सामाग्री का वितरण

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

बरौनी प्रखंड के मल्हीपुर बिंदटोली गांव में शुक्रवार को हुई अगलगी में दो दर्जन से अधिक परिवारों के घर जलकर राख हो गए। शनिवार को पूर्व मुखिया रंजीत कुमार ने पीड़ितों के बीच राहत सामाग्री का वितरण किया, जिसमें चूरा, गुड़, आलू, सरसो तेल, नमक और अन्य आवश्यक सामान शामिल थे।

अग्नि पीड़ितों के बीच राहत सामाग्री का वितरण

सिमरिया धाम, एक संवाददाता। बरौनी प्रखंड के मल्हीपुर बिंदटोली गांव में शुक्रवार को हुई अगलगी की घटना के बाद लगभग दो दर्जन से अधिक परिवारों के फूंस व करकट के घर जलकर राख हो जाने के बाद शनिवार को पूर्व मुखिया रंजीत कुमार के द्वारा सभी पीड़ितों के बीच राहत सामाग्री का वितरण किया गया। मल्हीपुर दक्षिण पंचायत के पूर्व मुखिया रंजीत कुमार ने बताया कि सभी पीड़ित परिवार को वे अपने निजी कोष से चूरा, गुड़, आलू, सरसो तेल, नमक, माचिस, बिस्कुट, एक तिरपाल, स्टील थाली, ग्लास, कटोरी आदि का वितरण किया। इस मौके पर उप मुखिया गोरेलाल महतो, दीपक कुमार, विलास कुमार, वार्ड सदस्य चंदन कुमार, गोताखोर अनिल कुमार, आजाद निषाद आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।