Begusarai News: कपड़ा दुकान में शॉर्ट सर्किट से लाखों रुपये के वस्त्र जलकर राख
Begusarai News: खोदावंदपुर के वार्ड छह में साहू वस्त्रालय में लगी आग... आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही आस पास के लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग घटनास्थल की

Begusarai News: खोदावंदपुर, निज संवाददाता। खोदावंदपुर पंचायत के वार्ड नं 6 में स्थित साहू वस्त्रालय में गुरुवार की देर रात्रि शॉर्ट सर्किट से लग लग गई। देखते देखते इस दुकान का सभी वस्त्र जलकर राख हो गया। आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही आस पास के लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। आग लगने की सूचना अग्निशमन को भी दी गई। परन्तु अग्निशमन के पहुंचने से पहले ही आग को बुझा दिया गया।
घटना के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोगों ने इस घटना के लिए बिजली विभाग को दोषी ठहराया है। पीड़ित दुकानदार संजय साहू समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि खोदावंदपुर पंचायत के वार्ड नं 4,5 एवं 6 में विद्युत पोल पर जर्जर तार लगा हुआ है। जिससे बराबर चिंगारी निकल रही थी। चिंगारी निकलने और आग लगने की आशंका की जानकारी विद्युत विभाग को विगत एक साल से दी जा रही थी। लोगों का आरोप है कि विद्युत विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसके कारण बीती रात्रि दुकान में आग लग गई। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आग लगने से दुकान में 12 लाख रुपए से अधिक मूल्य के कीमती वस्त्र जल गए हैं। इसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग की है। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने के कारण हुई क्षति की भरपाई बिजली विभाग को करना होगा। यदि बिजली विभाग क्षति की भरपाई नहीं करेगी तो पावर हाउस में तालाबंदी की जाएगी एवं प्रखंड विद्युत कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बताते चलें कि पीड़ित दुकानदार ने खोदावंदपुर पुलिस को आवेदन देकर इस घटना के लिए बिजली विभाग को दोषी ठहराते हुए विद्युत विभाग के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


