कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

Apr 05, 2026 07:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

बीहट के बरौनी प्रखंड के पिपरादेवस पंचायत में शनिवार को कचरे के ढेर में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। दमकलकर्मियों ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा अग्निकांड टल गया। स्थानीय लोगों ने दमकलकर्मियों की सराहना की और एक महीने तक सावधानी बरतने की अपील की गई।

कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

बीहट। बरौनी प्रखंड के पिपरादेवस पंचायत के वार्ड नंबर 9 में शनिवार की शाम कचरे के ढेर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कचरे के ढेर से उठी आग की लपट देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों की सूचना पर बरौनी फायर स्टेशन से दमकल कर्मियों ने आकर आग पर काबू पाया और तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि दमकलकर्मी समय से पहुंचकर आग पर काबू नहीं पाते तो भीषण अग्निकांड हो सकता था। स्थानीय लोगों ने दमकलकर्मी संजय कुमार सिंह, पिंटू कुमार, राजू रंजन, संजीव कुमार गुप्ता, अजय कुमार पासवान,चंदन कुमार की मुस्तैदी की सराहना की है।

अग्निशमन कर्मियों ने फिलहाल एक महीने तक सावधानी बरतने की अपील की है। (नि.सं.)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।