नावकोठी के गोदाम में भीषण आग, ढाई लाख की संपत्ति राख

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकल और ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू, टला बड़ा हादसा

नावकोठी के गोदाम में भीषण आग, ढाई लाख की संपत्ति राख

नावकोठी, निज संवाददाता। नावकोठी थाना क्षेत्र स्थित तान्या वेडिंग स्टोर के गोदाम सह आवास में मंगलवार की शाम अचानक आग लग जाने से इलाके में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि आसपास मौजूद लोगों की हिम्मत भी आग के करीब जाने की नहीं हो रही थी।

आग की लपटें

आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुँच गए और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।

आग की बुझान

इसी बीच सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम भी दमकल वाहन के साथ घटनास्थल पर पहुँची। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से करीब डेढ़घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आर्थिक क्षति

पीड़ित व्यवसायी मो. शमशेर ने बताया कि परिवार के सदस्य और कर्मचारी दुकान पर बैठकर काम कर रहे थे। तभी अचानक लोगों के शोर मचाने पर उनका ध्यान गोदाम की ओर गया।

अनुग्रह अनुदान की मांग

आशा संघ की राज्य उपाध्यक्ष सरिता राय, मुखिया रामदेव सहनी आदि ने पीड़ित परिवारों के लिए आपदा के तहत अनुग्रह अनुदान राशि की मांग अंचलाधिकारी से की है।

<h2>आग और हानि से संबंधित सवाल</h2>

किस क्षेत्र में आग लगी थी?
नावकोठी थाना क्षेत्र में।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।