ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायप्रतिमा विसर्जन मामले में एक नामजद व दस अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

प्रतिमा विसर्जन मामले में एक नामजद व दस अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

रतनपुर ओपी क्षेत्र के पटेल चौक से शनिवार को चैती दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने वालों पर पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। रतनपुर ओपी में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज...

प्रतिमा विसर्जन मामले में एक नामजद व दस अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायSat, 04 Apr 2020 07:23 PM
ऐप पर पढ़ें

रतनपुर ओपी क्षेत्र के पटेल चौक से शनिवार को चैती दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने वालों पर पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। रतनपुर ओपी में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। ओपी अध्यक्ष सुधा कुमारी ने बताया कि जिले में लॉकडाउन लागू है इसके बावजूद दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने समूह में प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे थे। उन्होंने कहा कि समिति के सचिव राजेन्द्र साह को नामजद व दस अज्ञात लोगों के खिलाफ इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी अवकाश कुमार ने भी मामले की पुष्टि की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें