Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsFinals of State-Level Under-17 Football Darbhanga Wins Against Purnia in Penalty Shootout
फाइनल के रोमांचित मुकाबले में पूर्णिया ने दरभंगा को हराकर ख़िताब अपने नाम किया

फाइनल के रोमांचित मुकाबले में पूर्णिया ने दरभंगा को हराकर ख़िताब अपने नाम किया

संक्षेप:

पेनाल्टी शूट में दरभंगा के खिलाडियों ने 7 व पूर्णिया की टीम ने 8 गोल करके फाइनल को अपने नाम किया

Nov 23, 2025 07:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल फुटबॉल अंडर-17 बालक खेल प्रतियोगिता 2025 के अंतिम दिन रविवार को गांधी स्टेडियम बेगूसराय में फाइनल मुकाबला पूर्णिया व दरभंगा के बीच खेला गया। इसमें दोनों ही टीम ने एक भी गोल नहीं किया। मैच का नतीजा ट्राई ब्रेकर में निकला। दोनों ही टीमों को दस-दस पेनाल्टी शूट का मौका मिला इसमें दरभंगा के खिलाडियों ने 7 गोल किये। वहीं पूर्णिया की टीम ने 8 गोल करके फाइनल को अपने नाम किया। इसके पहले पहला सेमी फाइनल मैच कोशी बनाम पूर्णिया प्रमंडल के बीच खेला गया गया। इसमें कोई भी टीम ने एक भी गोल नहीं किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मैच का नतीजा ट्राई ब्रेकर में निकला। कोशी के खिलाडियों ने 3 गोल जबकि पूर्णिया की टीम ने 4 गोल करके फाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी। दूसरा सेमी फाइनल मैच दरभंगा और भागलपुर के बीच खेला गया। दरभंगा की ओर से मैच का पहला और एक मात्र गोल आयुष कुमार ने कर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला खेल अधिकारी श्री बिट्टू कुमार सिंह ने कहा कि खेलों में भी अब आगे बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं। खेल के माध्यम से खिलाड़ी आज रोजगार और सरकारी नौकरी प्राप्त कर रहे हैं। बेगूसराय जिले और राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और राज्य का परचम लहरा रहे हैं। राष्ट्रीय खेलों में भी बिहार के सैकड़ो खिलाड़ी कड़ी मेहनत के बल पर भाग ले रहे हैं। खिलाड़ी अगर लगन से खेले तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं है। उन्होंने राज्य स्तरीय विद्यालय फुटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता में भाग ले रहे प्रतिभागियों, आयोजन मंडल तथा खेल विभाग को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रतियोगिता को सफल बनाने में तकनीकी पदाधिकारी शशि कुमार सुमन, जिला खेल संयोजक श्री विश्वजीत कुमार, शारीरिक शिक्षक अरबिन्द कुमार, चिरंजीव ठाकुर, राजेश कुमार रौशन, अरुणव पंकज, दीपक कुमार दीप, शशिकांत, अमन, रौशन आदि की मुख्य भूमिका रही।