Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsFertilizer Price Hike in Bihar Farmers Protest Against Black Marketing
निर्धारित से अधिक मूल्य पर खाद बिक्री का मामला गरमाया

निर्धारित से अधिक मूल्य पर खाद बिक्री का मामला गरमाया

संक्षेप:

गढ़पुरा प्रखंड सभागार में हुई उर्वरक निगरानी समिति की बैठक उर्वरक निगरानी समिति की बैठक खाद की खरीद पर दुकानदारों द्वारा अधिक कीमत लेने का उठा मुद्दा फोटो नं.08, गढ़पुरा

Mon, 1 Dec 2025 07:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड सभागार में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक सोमवार को हुई। इसमें उर्वरक के निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद बेचे जाने का मामला जोरदार ढंग से उठाया गया। माकपा नेता राम किशोर राय ने कहा कि किसान रबी की खेती के लिए यूरिया व डीएपी खरीद कर रहे हैं। इसमें खाद बिक्रेता 266 रुपए वाला यूरिया 320 में खुलेआम बेच रहा है। वहीं, 1350 रुपए वाला डीएपी 1600 रुपए प्रति बैग बेचा जा रहा है। इस पर कोई ध्यान देने वाला नहीं है। इसके कारण दुकानदार मनमानी दर पर खाद बेच रहा है। जबकि, बाजार में सभी तरह की रासायनिक खाद भरपूर मात्रा में उपलब्ध है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस तरह की धांधली से किसान परेशान हैं। अधिक दाम के बावजूद किसान खाद खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। समय पर खेती नहीं करने से ऊपज में कमी आ सकती है। कृषि विभाग के अधिकारी खाद की कालाबाजारी के मामले में जीरो टालरेंस का सिर्फ ढिंढोरा पीट रहे हैं। कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष आभाष झा ने सरकारी नीति का विरोध करते हुए कहा कि बिहार में अफसरशाही चरम पर है। इस कारण किसानों की समस्याओं और परेशानियों को कोई सुनने वाला नहीं है। बगैर किल्लत दुकानदार मनमाने दाम पर यूरिया और डीएपी बेच रहे हैं। शिकायत करने पर प्रखंड कृषि अधिकारी कहते हैं कि बाजार में उचित मूल्य पर खाद-बीज बिक रहा है। ऐसी स्थिति में किसके पास जाकर फरियाद करें। मौके पर बीडीओ विकास कुमार, बीएओ ओम प्रकाश यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल किशोर झा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौधरी, लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष मंटुन झा एवं खाद बिक्रेता आदि मौजूद थे।