Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsFear Grips Villagers as Jackals Attack Multiple Injuries Reported
गीदड़ ने सात लोगों को काटकर किया जख्मी

गीदड़ ने सात लोगों को काटकर किया जख्मी

संक्षेप:

नावकोठी में गीदड़ के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। हाल के दिनों में गीदड़ ने आधे दर्जन लोगों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों का इलाज पीएचसी नावकोठी में किया गया, जबकि गंभीर मामलों को बेगूसराय के सदर अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से मदद की गुहार लगाई है।

Dec 16, 2025 07:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गीदड़ के आतंक से दहशत का माहौल है। बीते एक-दो दिनों में गीदड़ ने आधे दर्जन से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सभी घायलों का प्राथमिक इलाज पीएचसी नावकोठी में किया गया। घायलों में इनैया निवासी मुकेश तांती की पत्नी ललिता देवी, सौखी साह के पुत्र गणेश साह, नरेश राम की पत्नी रंजू देवी, चक्का निवासी राम पुकार महतो की पुत्री सोनम कुमारी, नावकोठी के वासो महतो के पुत्र अर्जुन महतो तथा पहसारा निवासी गोपाल पंडित की पत्नी वसंती देवी और पीरनगर के त्रिवेणी सदा के पुत्र अर्जुन सदा शामिल हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चिकित्सा अधिकारी डॉ. हिमांशु ने बताया कि ललिता देवी एवं अर्जुन सदा को गाल, जांघ और हाथ में जख्म है जबकि अर्जुन सदा के हाथ की एक अंगुली को गीदड़ ने बुरी तरह चबा दिया है। दोनों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया है। घायलों ने बताया कि वे डेंगराहा चौर में खेत देखने और मवेशियों के लिए चारा लाने गए थे। तभी अचानक गीदड़ ने हमला कर दिया। वहीं, अर्जुन महतो ने बताया कि बीपीएस पब्लिक स्कूल नावकोठी के उत्तर दिशा में एक महिला पर गीदड़ हमला कर रहा था। महिला को बचाने के प्रयास में गीदड़ ने उस पर हमला कर दिया। इससे किसानों और ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोग चौर और खेतों की ओर जाने से भी कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गीदड़ के आतंक से अविलंब निजात दिलाने की मांग की है।