दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत
साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के कुरहा के समीप एनएच-31 पर दो बाइकों की सीधी टक्कर हुई। इस दुर्घटना में 42 वर्षीय अशोक कुमार रजक की मौत हो गई। वह खगड़िया से बेगूसराय लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दुर्घटनाग्रस्त बुलेट को जब्त कर लिया।

साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के कुरहा के समीप एनएच- 31 पर बुधवार की रात दो बाइकों की सीधी टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गये। इसमें बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक छोटी बलिया निवासी 42 वर्षीय अशोक कुमार रजक था। वह जयप्रकाश रजक का पुत्र था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना की जानकारी
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजन ने बताया कि वह खगड़िया जिले से बाइक से बेगूसराय लौट रहा था। वह जीएसके कंपनी में यूएसआर के पद पर कार्यरत था। काम करने के बाद अपने साथियों के साथ बेगूसराय लौट रहे थे। उनके साथ चार से पांच अन्य बाइक सवार साथी थे।
दुर्घटना का विवरण
साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के पीएचसी के समीप बुलेट ने टक्कर मार दी। इससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। बुलेट सवार चालक बुलेट लेकर भागने का प्रयास किया। लेकिन तबतक पुलिस को घटना कि सूचना दी गयी। उसके बाद पुलिस पहुंची व दुर्घटनाग्रस्त बुलेट को जब्त कर थाना ले आयी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अशोक कुमार रजक 42 पे स्व जाय प्रकाश रजक पी एचसी के समीप रात में बाइक से खागरिया से बेगूसराय आ रहे थे. जी एस के कांपनी हेलयौन घर बलिया यू एस आर के पद पर थे.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Manoj Kumar Sahniशॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।
परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।
कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


