फोरलेन एनएच-31 पर दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत
साहेबपुरकमाल में कुरहा बाजार बस स्टैंड के पास दो बाइकों की टक्कर में 42 वर्षीय अशोक कुमार रजक की मौत हो गई। हादसा बुधवार रात करीब 12 बजे हुआ। तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया।

साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के कुरहा बाजार बस स्टैंड के समीप फोरलेन एनएच-31 पर बुधवार की देर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक पर सवार 42 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के पुरानी दुर्गा मंदिर मोहल्ला निवासी स्व. जयप्रकाश रजक के पुत्र अशोक कुमार रजक के रूप में की गयी है। घटना बुधवार की रात करीब 12 बजे के आसपास हुई। जानकारी के अनुसार घटनास्थल के समीप एक तेज रफ्तार बाइक ने उक्त बाइक सवार को सीधी ठोकर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जख्मी हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। हादसे में दूसरे बाइक सवार के भी जख्मी होने की सूचना है लेकिन वह जख्मी हालत में ही फरार हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


