तेज रफ्तार कार के धक्के से बाइक सवार की गई जान

Feb 14, 2026 08:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

साहेबपुरकमाल में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार प्रिंस कुमार को टक्कर मार दी। 20 वर्षीय युवक की गंभीर चोटों के कारण बेगूसराय ले जाते समय मौत हो गई। उसके परिवार में शोक की लहर है, क्योंकि उसकी हाल ही में शादी होने वाली थी। ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

तेज रफ्तार कार के धक्के से बाइक सवार की गई जान

साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के समीप एनएच-333बी पर शनिवार की देर शाम एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को सीधी ठोकर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया और इलाज के लिए बेगूसराय ले जाने के क्रम में उसने दम तोड़ दिया। मृतक युवक की पहचान रघुनाथपुर गांव निवासी पंकज यादव के 20 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रुप में की गयी है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों व ग्रामीणों के अनुसार युवक की हाल ही में शादी होने वाली थी। लोगों ने बताया कि तिलक-शगुन हो चुका था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त युवक गांव से ही अपने घर की ओर जा रहा था। इसी क्रम में तेज रफ्तार फार्चुनर कार ने ओवरटेक के दौरान बाइक सवार युवक को सीधी ठोकर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप जख्मी हो गया। पंसस प्रतिनिधि संतोष कुमार ने बताया कि हादसा होते ही आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उक्त युवक को इलाज के लिए निजी वाहन से बेगूसराय भेजने की व्यवस्था की लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। इसके बावजूद परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को कार सहित पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझा-बुझाकर कार व चालक को अपने कब्जे में ले लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।