सड़क हादसे में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत, 

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

साहेबपुरकमाल में दुर्घटनाग्रस्त युवक की मौत, अज्ञात वाहन द्वारा मारा गया। युवक की पहचान क्षेत्र के निवासी धनराज कुमार के रूप में की गई थी।

सड़क हादसे में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत, 

साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के साहेबपुरकमाल ढाला के समीप मंगलवार की रात सड़क पार करने के दौरान हुए एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से जख्मी एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी।

युवक की पहचान

मृतक की पहचान क्षेत्र के संदलपुर पंचायत वार्ड संख्या-पांच निवासी अश्विनी प्रसाद के 33 वर्षीय पुत्र धनराज कुमार के रूप में की गई। थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजा गया है।

दुर्घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात वह सड़क पार कर रहा था। इसी क्रम में वह एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जख्मी युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया लेकिन इलाज के क्रम में ही युवक ने दम तोड़ दिया।

परिवार की स्थिति

युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार युवक शादीशुदा था। दो भाईयों में वह बड़ा भाई था। परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटी-छोटी पुत्री है। बताया गया कि मृत युवक परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था।

मुख्य प्रश्न

घटना का सच्चाई क्या है?
युवक एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया था जिससे उसे गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसका इलाज कराया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।