Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsFarmers Welfare Camp Held Under ATMA Banner for Rabi Crop 2025-26 Promotion
किसान चौपाल में बहुफसली खेती के लिए खरपतवार नियंत्रण जरूरी

किसान चौपाल में बहुफसली खेती के लिए खरपतवार नियंत्रण जरूरी

संक्षेप:

रविवार को पहसारा पश्चिम और पूर्वी पंचायत में आत्मा के बैनर तले रबी फसल 2025-26 अभियान के अंतर्गत किसान जनकल्याण चौपाल का आयोजन किया गया। खेती की आर्थिक स्थिति, खरपतवार नियंत्रण, रासायनिक उर्वरक का उपयोग और वर्मी कम्पोस्ट के लाभों पर चर्चा की गई। किसानों को मिट्टी के नमूने और फसल की देखभाल के तरीके भी बताए गए।

Dec 14, 2025 07:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड की पहसारा पश्चिम तथा पहसारा पूर्वी पंचायत में आत्मा के बैनर तले रबी फसल 2025-26 अभियान के तहत किसान जनकल्याण चौपाल का आयोजन रविवार को किया गया। बीएओ रौशन कुमार ने बताया कि देहाती क्षेत्र में किसानों का आर्थिक आधार खेती ही है। इस सीजन में मुख्य रूप से गेहूं, मक्का, आलू, तिलहन तथा दलहन की खेती की जाती है। किसान बहुफसली खेती भी एक साथ करते हैं। इसके लिए फसल की सुरक्षा तथा अधिक उत्पादन हेतु खरपतवार नियंत्रण जरूरी है। खरपतवार नियंत्रण हेतु निकोनी करना सबसे कारगर उपाय है। किसान खरपतवार नियंत्रण हेतु रासायनिक पदार्थ का भी उपयोग करते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रासायनिक पदार्थ उपयोग करने में रासायनिक पदार्थ की मात्रा,बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। बीटीएम विवेकानंद सिंह ने गेहूं, मक्का, सरसों एवं आलू में खरपतवार नियन्त्रण, रोग नियंत्रण, आलू उत्पादन में किस्म का चयन, सिंचाई, फसल तैयार होने की अवधि, खुदाई, भंडारण, बिक्री आदि के व्यावसायिक रूप की चर्चा की। आत्मा द्वारा पीआरएल प्रशिक्षण, टूर, कृषि यंत्रीकरण के लाभ लेने के तरीके, संचालित योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी। कृषि समन्वयक प्रिंस कुमार ने खेतों से मिट्टी का नमूना एकत्र करने के तरीके को बताया। एकत्र मिट्टी नमूना की जांच कराने हेतु भेजने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के संबंध में जानकारी दी। किसान पौधे की पत्तियों के रंग को भी देखकर कमी पाये जाने वाले पोषक तत्वों की जानकारी प्राप्त करने के तरीके को समझाया। रासायनिक उर्वरक के स्थान पर वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग से होने वाले फायदे को भी बताया। मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबन्धक विवेकानंद सिंह, सहायक तकनीकी प्रबन्धक सोनल सिंह, कृषि समन्वयक सुरेन्द्र कुमार, किसान सलाहकार प्रेमचंद गुप्ता सहित अन्य किसान मौजूद थे।