Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsFarmers Welfare Camp Held in Rajakpur and Hasanpur Bagar Panchayats
आलू व मक्का की संयुक्त खेती के बारे में किसानों को दी जानकारी

आलू व मक्का की संयुक्त खेती के बारे में किसानों को दी जानकारी

संक्षेप:

रजाकपुर और हसनपुर बागर पंचायतों में गुरुवार को किसान जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रबी फसलों के उत्पादन के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। किसानों को आलू और मक्का की संयुक्त खेती, मृदा परीक्षण, और कृषि यांत्रिकीकरण पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

Dec 11, 2025 07:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के रजाकपुर और हसनपुर बागर पंचायतों में गुरुवार को किसान जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आत्मा के बैनर तले रबी (वासंतिक) फसलों के समुन्नत उत्पादन के उद्देश्य से आयोजित किया गया जिसमें किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक विवेकानंद सिंह ने आलू व मक्का की संयुक्त खेती के बारे में किसानों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि इन दोनों फसलों की एक साथ खेती में खरपतवार नियंत्रण का विशेष महत्व होता है। साथ ही आत्मा द्वारा संचालित किसानों के कल्याणकारी कार्यक्रमों तथा कृषि यांत्रिकीकरण योजना के तहत अनुदान पर उपलब्ध विभिन्न कृषि उपकरणों के लिए आवेदन प्रक्रिया पर भी विस्तृत जानकारी दी गई।कृषि

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

समन्वयक मनोज कुमार ने मृदा परीक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मिट्टी की जांच के अभाव में किसान अधिक मात्रा में रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग कर देते हैं जिससे भूमि की उर्वरकता प्रभावित होती है। उन्होंने बताया कि मृदा जांच से खेत में उपलब्ध पोषक तत्वों की वास्तविक जानकारी मिलती है और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से किसान आसानी से कमी वाले खनिजों की भरपाई कर सकते हैं। इसके अलावा शिवचंद्र कुमार ने बहुस्तरीय खेती के तौर-तरीकों पर किसानों को प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में किसानों ने रुचि दिखाते हुए नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। मौके पर बीएओ रौशन कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक सोनल सिंह, किसान सलाहकार राजीव कुमार, संजय कुमार राय, किसान शिवराज रजक, पंकज रजक, प्रदीप रजक, रंजीत कुमार, रघुपति रजक, रघुपति ठाकुर सहित कई किसान उपस्थित थे।