
मक्का से बन रहे दर्जनों उत्पाद, वैज्ञानिक विधि से खेती करने से होगी ज्यादा आमदनी
लीड::::::किसान व अन्य अधिकारी। सिंघौल, निज संवाददाता। भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान के अंतर्गत क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान एवं बीज उत्पादन केंद्र बेगूसराय में किशनगंज से आए किसान का तीन दिवसीय आवासीय...
सिंघौल, निज संवाददाता। भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान के अंतर्गत क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान एवं बीज उत्पादन केंद्र बेगूसराय में किशनगंज से आए किसान का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर किसान कैसे अधिक से अधिक उपज और लाभ प्राप्त कर सकते हैं, इसकी जानकारी दी गई। उपज के अलावा रोग कीड़ा निदान, मृदा स्वास्थ्य जांच, अच्छी मात्रा में समय पर खाद, जैविक रसायन और रासायनिक दवाई का छिड़काव की भी जानकारी दी गई। मक्का से कम लागत में विषम परिस्थिति में बिना मिट्टी का सहायता से पशु चारा के साथ-साथ मक्का अचार बनाने की तकनीक की भी जानकारी दी गई।
विशेषज्ञों ने बताया कि मक्का के दाने से बायोएथेनल उत्पादन होता है। इस वजह से मक्का का बाजार दर बढ़ा हुआ रहता है इससे किसानों को ज्यादा आमदनी हो सकती है। स्वीट कॉर्न, बेबी कॉर्न, पॉपकॉर्न की वैज्ञानिक खेती से किसान को बाजार से जोड़ सकते हैं। मक्का से चिप्स, कुरकुरे, लड्डू, बिस्कुट, सत्तू, दलिया, सूजी, चीरवा केक, बर्फी आदि बनाने के तरीका की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम को संस्थान के निर्देशक डॉ. हनुमान सहाय जाट, पाठ्यक्रम निदेशक और डॉ. चिक्कप्प गम कर्जगी और डॉ. चंद्र मोहन, पाठ्यक्रम समन्वयक के रूप में संपादन किये। डॉ आलोक कुमार साहू कमल भट्ट राहुल कुमार प्रशिक्षण देने वाली टीम में शामिल थे।।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




