Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsFarmers Protest in Simaria Against Land Seizure by Bihar Government
किसानों को जमीन से बेदखल करने का हो रहा प्रयास: अनिल

किसानों को जमीन से बेदखल करने का हो रहा प्रयास: अनिल

संक्षेप:

विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त किसान संघर्ष समिति के सदस्यों ने सिमरिया गोलंबर के समीप दिया धरना

Aug 31, 2025 07:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

सिमरिया धाम, एक संवाददाता। संयुक्त किसान संघर्ष समिति बरौनी के बैनर तले रविवार को दर्जनों किसानों ने राजेन्द्र पुल स्टेशन के सामने नवनिर्मित सिमरिया गोलंबर के समीप अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। समिति के अध्यक्ष रोहित कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा मल्हीपुर मौजा के खाता नं 261 खेसरा नं. 890 व 891 के करीब 700 एकड़ जमीन की जमाबंदी को रद्द कर दिया गया है तथा सिमरिया मौजा के 458 खाता नं. की सैकड़ों एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री पर जिला प्रशासन के द्वारा कई वर्षों से प्रतिबंध लगा दी गई है। इसमें राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के पैतृक गांव सिमरिया समेत कई अन्य गांव की जमीन शामिल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि मल्हीपुर मौजा की जमीन की जमाबंदी वापस होने व सिमरिया मौजा की जमीन की रजिस्ट्री पुनः बहाल होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जिस दल के जनप्रतिनिधि किसानों के इस मुद्दे को लेकर किसानों का साथ देंगे, किसान भी उसे भरपूर मदद करेंगे अन्यथा किसान वोट बहिष्कार पर भी विचार करेंगे। संरक्षक अनिल सिंह ने कहा कि बिहार सरकार व जिला प्रशासन साथ मिलकर हमलोगों को जमीन से बेदखल करने का प्रयास कर रहा है लेकिन हमलोग जान देने के लिए तैयार हैं पर जमीन नहीं देंगे। उपाध्यक्ष सरोज कुंवर ने कहा कि तानाशाह सरकार पूरे बिहार में किसानों को प्रताड़ित कर रही है। आने वाले चुनाव में किसान सरकार को सबक सिखाएंगे। मल्हीपुर उत्तर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पुनपुन कुमार ने कहा कि इस बार किसानों से टकराना सरकार को महंगा पड़ेगा। किसानों ने संयुक्त रूप से कहा कि केंद्र के मोदी सरकार व बिहार सरकार साथ मिलकर किसानों की आवाज को दबाना चाह रही है। इससे पूर्व दर्जनों किसानों ने बैनर पोस्टर के साथ भम्रण कर बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर समिति के सदस्य किसान सुधीर सिंह, रतन सिंह, राजेश कुमार सिंह, प्रवीण सिंह, विक्की कुमार, कृष्ण कुमार, नंदन कुमार, सिट्टू कुमार, विपिन सिंह, विजय सिंह, पेंटर सिंह समेत कई किसान व स्थानीय लोग मौजूद थे।