Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsFarmers Protest Against Corruption and Fertilizer Black Market in Bihar

कलेक्ट्रेट के समीप 24 को धरना देंगे किसान

पैक्स परिसर छौड़ाही में खोदावंदपुर और छौड़ाही के पैक्स अध्यक्षों और किसानों की बैठक हुई। बैठक में चर्चा की गई कि कैसे खाद माफिया ने उर्वरक की कीमतों में वृद्धि की है। अशोक कुमार सिंह ने कहा कि किसान...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 12 Oct 2025 08:14 PM
share Share
Follow Us on
कलेक्ट्रेट के समीप 24 को धरना देंगे किसान

छौड़ाही, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पैक्स परिसर छौड़ाही में खोदावंदपुर व छौड़ाही के पैक्स अध्यक्षों व किसानों की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता पूर्व पैक्स अध्यक्ष राम विनोद राय ने की। बिहार राज्य दुग्ध उत्पादन संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि आज जिला में व्याप्त अव्यवस्था व भ्रष्टाचार को लेकर जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर उर्वरक का आवंटन नहीं हो पाता है जिस कारण खाद माफिया की मनमानी के कारण बीते वर्ष पूर्व रबी सीजन में 1380 रुपए की डीएपी 1800 व 266 रुपए की यूरिया 400 रुपये में खरीदनी पड़ी। आज भी खाद माफिया के एजेंटों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मनमानी दाम पर उर्वरक बेचे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिला सहकारिता के कर्मियों द्वारा धान अधिप्राप्ति के बाद किसानों के कुछ अलाटमेंट राशि का अभी तक वितरण नहीं किया जा सका है। इन सभी कारणों समेत किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर 24 अक्टूबर को किसान जिला मुख्यालय में कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर एक दिवसीय धरना देंगे। मौके पर धर्मेन्द्र प्रसाद सिंह, भगवान लाल यादव, रजनीश कुमार, अवनीश कुमार, नीरज कुमार, संजय कुमार चौधरी आदि ने विचार रखे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।