गेहूं उत्पादक किसानों को दोहरी मार, एमएसपी से 250 रुपए कम में बेच रहे गेहूं

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

जिले में 67 हजार हेक्टेयर में हुई है गेहूं की पैदावार अदूरदर्शिता के कारण 2026 में भी किसानों की स्थिति पूर्व की तरह दयनीय बनी हुई है। किसान अब भी अपनी खेती पूरी

गेहूं उत्पादक किसानों को दोहरी मार, एमएसपी से 250 रुपए कम में बेच रहे गेहूं

सिंघौल, निज संवाददाता। सरकार ने साल 20222 तक ही किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा था लेकिन विभागीय अफसरशाही और अदूरदर्शिता के कारण 2026 में भी किसानों की स्थिति पूर्व की तरह दयनीय बनी हुई है। किसान अब भी अपनी खेती पूरी तरह से भगवान भरोसे करने को विवश हैं। इस साल भी जिले में 20 मार्च व उसके बाद कई बार आंधी और बारिश के कारण फसल को भारी नुकसान हुआ है। लेकिन किसानों को फसल क्षति का अनुदान फाइलों में उलझकर रह गया। रही सही कसर सहकारिता विभाग ने पूरी कर दी है। पूरे जिले में गेहूं की खेती करीब 67 हजार हेक्टेयर में होती है।

इसके अनुसार जिले के 18 प्रखंड में गेहूं का उत्पादन करीब 25 लाख टन है। लेकिन किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विन्टल खरीदारी का लक्ष्य महज 426 मीट्रिक टन है। स्थिति यह है कि बारिश से प्रभावित गेहूं किसान स्टॉक करने की स्थिति में भी नहीं हैं। इसका सीधा फायदा बिचौलिए उठा रहे हैं। सरकारी स्तर पर मामूली खरीद के बाद किसान अपना गेहूं महज 2200 से 2300 रुपए प्रति क्विन्टल बेचने को विवश हैं। शाम्हो में किसानों से नहीं खरीदी गई गेहूं: जिला पार्षद शाम्हो के जिला पार्षद अमित कुमार ने बताया कि डीएम और सहकारिता पदाधिकारी को आवेदन देने के बाद भी शाम्हो प्रखंड में किसानों से गेहूं की खरीदारी नहीं की गई। पैक्स को गेहूं खरीद के लिए मामूली लक्ष्य मिला था, इसलिए पैक्स गेहूं खरीद के लिए कोई अभिरुचि नहीं दिखाई। यानी कि किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित 2585 रुपए प्रति क्विन्टल से 200 से 300 रुपये कम में अपनी उपज को बेचने के लिए विवश होना पड़ता है। सरकार के द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर अपनी वाहवाही ले ली जाती है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। यही वजह है कि किसान बमुश्किल अपनी लागत निकाल पाते हैं और उनकी आर्थिक स्थिति और भी दयनीय होती जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।