मौसम में सुधार से दौनी में आई तेजी
गढ़पुरा के किसान अब मौसम में सुधार के चलते तेलहन और गेहूं की फसल की दौनी युद्ध स्तर पर कर रहे हैं। बारिश और आंधी के डर के बावजूद, किसान सरसों, गेहूं और मसूरदाल की फसल को घर लाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। इस साल मौसम ने सरसों की फसल के लिए अच्छा सहयोग दिया है।

गढ़पुरा एक संवाददाता। मौसम में सुधार आने से प्रखंड क्षेत्र के किसान तेलहन व गेहूं फसल की दौनी अब युद्ध स्तर पर कर रहे हैं। गत दिनों कभी बारिश तो कभी आंधी देख घबराये किसान अपनी मेहनत की कमाई को किसी तरह जल्द घर तक लाने की जुगत में हैं। गढ़पुरा, मौजी हरिसिंह, मालीपुर, मालीपुर, सोनमा आदि पंचायतों के विभिन्न गांवों में सरसों जैसे कीमती तेलहन, गेहूं व मसूरदाल जैसे दलहन की दौनी करने में किसानों अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। किसानों की मानें तो इस साल सरसों की फसल के लिए मौसम ने पूरी तरह साथ दिया। लाही जैसे कीटों का सामना सरसों फसल को नहीं करना पड़ा।
किसान अपनी सरसों फसल के दाने जल्दी-जल्दी निकाल घर पहुंचाने में लगे हैं। इसके लिए सरसों फसल को पारम्परिक तरीके से खलिहानों व घरों में सुखा कर पीटा जा रहा है। वहीं, सक्षम किसान ट्रैक्टर-थ्रेसर के माध्यम से भी दौनी कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


