ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायबेगूसराय में किसान की गोली मार हत्या

बेगूसराय में किसान की गोली मार हत्या

थाना क्षेत्र के चमथा नंबर दियारे में शनिवार की रात अज्ञात बदमों ने 42 वर्षीय किसान प्रमोद साह की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक अपने घर के दरवाजे पर पर सो रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने घटना को अंजाम...

बेगूसराय में किसान की गोली मार हत्या
बछवाड़ा। निज संवाददाताSun, 21 Oct 2018 08:04 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के चमथा नंबर दियारे में शनिवार की रात अज्ञात बदमों ने 42 वर्षीय किसान प्रमोद साह की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक अपने घर के दरवाजे पर पर सो रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। गोली सर में लगी थी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख पुकार से माहौल गमगमीन हो गया।

जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसाय भेज दिया। मृतक के भाई ने पुलिस के समक्ष बयान देकर बताया कि रात में करीब 2 बजे फायरिंग की आवाज सुनकर नकी नींद खुली थी। लेकिन, पटाखे की आवाज समझकर वह सो गए। सुबह में खून से लथपथ लाश देखकर परिजनों के होश उड़ गए। देखते ही देखते परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि शव को देखने से लगता है कि गोली सिर में सटा कर मारी गई थी।  

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक घर पर ही रहकर ठेके पर जमीन लेकर खेतीबारी व पशुपालन करता था। उसका परिवार अत्यंत ही गरीब है। उसके तीन बेटे व दो बेटियां हैं। सबसे बड़े बेटे की उम्र 15 साल है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि हत्याकांड के विभिन्न कारणों की गहन छानबीन की जा रही है। जल्द ही हत्यारे को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें