ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायबेगूसराय: बच्चे से मजदूरी कराने का परिजनों ने किया विरोध तो दबंगों ने की फायरिंग, 1 की मौत

बेगूसराय: बच्चे से मजदूरी कराने का परिजनों ने किया विरोध तो दबंगों ने की फायरिंग, 1 की मौत

बिहार के बेगूसराय जिले के डरहा गांव में रविवार को दबंगों की गोलीबारी में गांव के ढढाय सदा के पुत्र 30 वर्षीय योगेन्द्र सदा की मौत हो गई। वहीं, वीरेन सदा नाम का व्यक्ति घायल हो गया। घायल का अस्पताल...

बेगूसराय: बच्चे से मजदूरी कराने का परिजनों ने किया विरोध तो दबंगों ने की फायरिंग, 1 की मौत
बेगूसराय हिन्दुस्तान टीमSun, 19 Jul 2020 07:21 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के बेगूसराय जिले के डरहा गांव में रविवार को दबंगों की गोलीबारी में गांव के ढढाय सदा के पुत्र 30 वर्षीय योगेन्द्र सदा की मौत हो गई। वहीं, वीरेन सदा नाम का व्यक्ति घायल हो गया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। योगेन्द्र की मौत के बाद उग्र ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। पुलिस मौके पर पहुंच मामले को नियंत्रित करने में जुटी गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ही हरिनारायण महतो एक बच्चे को जबरन काम करने ले जा रहे थे। बच्चे ने जाने से इंकार किया तो उसकी पिटाई कर दी गई। इसका विरोध बच्चे के परिजनों ने किया। विरोध करने से नाराज दबंग ने बच्चे के परिजनों के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ गया कि दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। 

बताया जाता है कि इस दौरान एक पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी गई। इसमें योगेन्द्र सदा व वीरेन सदा घायल हो गए। गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान योगेन्द्र सदा की मौत हो गई। वहीं, मारपीट में एक व्यक्ति के भी गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। 

सूचना पर थानाध्यक्ष मुकेश पासवान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हरिनारायण महतो के भाई टुनटुन महतो को गिरफ्तार किया। मृतक के शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। 

पुलिस व ग्रामीणों के बीच रोड़ेबाजी, करनी पड़ी फायरिंग

थाना क्षेत्र के डरहा गांव में आपसी विवाद में हुई गोलीबारी की घटना में योगेन्द्र सदा की मौत के बाद गांव में बवाल मच गया। ग्रामीणों ने हत्या आरोपी हरिनारायण महतो के घर पर चढ़कर तोड़फोड़ की। घर का सारा सामान निकाल उसमें आग लगा दी। हंगामा कर रहे लोगों को समझाने पहुंची  पुलिस पर भी उपद्रवियों ने हमला कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों व पुलिस के जवानों के बीच जमकर रोड़ेबाजी भी हुई। इसमें एक महिला पुलिसकर्मी के अलावा होमगार्ड का जवान घायल हो गया। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पुलिस को तीन राउंड गोली चलानी पड़ी। इसके साथ ही बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने इस दौरान जमकर लाठियां चटकाई। इसके बाद उपद्रवी शांत हुए। हालांकि गांव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस गांव में कैंप कर रही है। मालूम हो कि आपसी विवाद में रविवार को हुई गोलीबाड़ी में यागेन्द्र सदा व वीरेन सदा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल योगेन्द्र सदा की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने आरोपित के घर पर हमला बोल दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें