Begusarai News: दौलतपुर में मारपीट, पांच लोग जख्मी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बेगुसरायBegusarai News: खोदावंदपुर में दौलतपुर में पारिवारिक विवाद के कारण सोमवार को मारपीट की घटना में तीन महिलाओं समेत कुल पांच लोग जख्मी हो गए। झगड़ा खुशबू देवी और उसकी ननद विमला देवी के बीच हुआ। बीचबचाव करने वाले अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार सीएचसी में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Begusarai News: खोदावंदपुर। दौलतपुर में पारिवारिक विवाद में सोमवार को मारपीट की घटना हुई जिसमें तीन महिला समेत कुल पांच लोग जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार टुनटुन सहनी की पत्नी खुशबू देवी का झगड़ा उसकी ननद विमला देवी से हुआ था। बीचबचाव करने गए टुनटुन सहनी, उसका पुत्र विराज कुमार एवं बहन पूजा कुमारी भी मारपीट में जख्मी हो गई। सभी घायलों का इलाज सीएचसी में करवाया गया। मारपीट की इस घटना की जानकारी खोदावंदपुर पुलिस को दोनों पक्षों की ओर से दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


