युवक के डूबने की सूचना पर परिजनों में मचा कोहराम
नीतीश ठाकुरबाड़ी से डब्बा लेकर गंगा जल लाने गंगा नदी में गये थे और वापस नहीं आये। बताया कि नीतीश का कोई पता नहीं चला। गुरुवार को लोगों ने एक डब्बा नदी में तैरते हुए पाया है। यह ठाकुरबाड़ी का है।...

नयागांव थाना क्षेत्र के महेंद्रपुर गांव निवासी उमाकांत सिंह के 42 वर्षीय पुत्र नीतीश सिंह की गंगा में डूबने की आशंका पर परिजनों में मातम छाया हुआ है। परिजनों ने बताया कि नीतीश ठाकुरबाड़ी से डब्बा लेकर गंगा जल लाने गंगा नदी में गये थे और वापस नहीं आये। बताया कि नीतीश का कोई पता नहीं चला। गुरुवार को लोगों ने एक डब्बा नदी में तैरते हुए पाया है। यह ठाकुरबाड़ी का है।
उन्होंने बताया की एक गमछा गंगा किनारे घाट पर रखा हुआ मिला है। इसकी सूचना उन्हें मिली। गमछा नीतीश होने की बात परिजन बता रहे हैं। ग्रामीणों और परिजनों को आशंका है कि नीतीश जल लेने गंगा नदी में उतरे होंगे। लेकिन, पैर फिसलने से वह डूब गये होंगे। घटना की सूचना नयागांव थाना और मटिहानी अंचलाधिकारी उपेंद्र कुमार को भी दी गई। सीओ और थाना के सहयोग से ग्रामीणों ने नीतीश की खोजबीन प्रारंभ कर दी है। सीओ उपेंद्र कुमार ने बताया कि स्थानीय गोताखोर और मल्लाह के सहयोग से डूबे युवक को खोजा गया। लेकिन कुछ पता नही चल सका। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ की टीम मंगाई जा रही है।
